फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पॉजिटिव मिली, सात ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला पॉजिटिव मिली, सात ने दी कोरोना को मात
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बुधवार को एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है, जबकि सात मरीजों ने कोरोना का मात दी है। जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। आज आई 248 सैंपलों की जांच भी नेगेटिव आई है, जो राहत भरी बात है। अब जिले में कोरोना के केस 372 हो गए है। जिनमें से एक्टिव केस 96 है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि बुधवार को 248 सैंपलों की जांच नेगेटिव आई है। जबकि कोविड अस्पताल बेगराजपुर में सात मरीज ठीक हो गए है, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बुधवार को पटेल नगर की एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है, वह बीमार है तथा ऑपरेशन होना है। उसकी जांच प्राईवेट लैब से कराई गई है। महिला के परिजन भी पहले पॉजिटिव आ चुके है। अब जिले में कोरोना के कुल केस 372 हो गए है, जिनमें से 265 मरीज ठीक हो चुके है, जबकि 96 एक्टिव केस अस्पताल में भर्ती है, जिनका उपचार चल रहा है। जिले में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा तीन लोगों की मौत ऋषिकेश एम्स में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें