शहर में निर्माणाधीन बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण करती डीएम।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
डीएम ने किया गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने ग्राम बहादरपुर में 1.2 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन वृहद गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन गो संरक्षण केंद्र का कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराए जाने के निर्देश। इसके पश्चात डीएम ने शहर में 40.80 लाख की लागत से निर्माणाधीन राजकीय संप्रेक्षण गृह का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए तथा निर्माण कार्य मानक के अनुरूप होना चाहिए। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।