फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ी सराय में महिला की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेड़ी सराय में महिला की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। गांव खेड़ी सराय में मंगलवार देर शाम महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौके पर पहुुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का शक जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मेरठ जनपद के बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी दीपक की पुत्री पूजा की शादी करीब दो वर्ष पूर्व मीरापुर क्षेत्र के गांव खेड़ी सराय निवासी मनोज के साथ हुई थी। मंगलवार देर शाम महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल पक्ष की सूचना पर मायके वाले खेड़ी सराय पहुंचे तो महिला के शव पर चोट के निशान देख हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा कर दिया। मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को महिला की हत्या की सूचना दी, जिस पर सीओ जानसठ शकील अहमद व इंस्पेक्टर संतोष त्यागी मौके पर पहुंचे और मायके वालों को समझाबुझाकर शांत किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ शकील अहमद ने बताया कि मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें