फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से महिला की मौत, 27 मरीज मिले

विज्ञापन
कोरोना के बढते सक्रंमण से बेपरवाह बाजार में उमडी भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कोरोना से महिला की मौत, 27 संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बेगराजपुर के कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना से संक्रमित महिला की मौत हो गई। अब तक जिले में 88 मरीजों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। रविवार को 27 नए मरीज मिले हैं, जिनमें सबसे अधिक 21 मरीज शहरी क्षेत्र के हैं। 33 मरीज ठीक हुए हैं।
सीएमओ डॉ. प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि खतौली के मोहल्ला राजाराम निवासी महिला जांच में 13 नवंबर को कोरोना पॉजिटिव मिली थी। उसे मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर रविवार को उसकी मौत हो गई। पूरे कोविड प्रोटोकॉल के तहत उसका अंतिम संस्कार कराया गया। उधर, रविवार को 1060 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई तथा रैपिड एंटीजन टेेस्ट भी कराए गए, जिनमें से 27 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन लोगों को चिह्नित कर होम आइसोलेट और अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। सबसे अधिक 21 मरीज शहरी क्षेत्र में पाए गए हैं। बघरा क्षेत्र में एक, चरथावल में एक, खतौली में तीन, मोरना में एक मरीज मिला है। शहरी क्षेत्र में गांधी कॉलोनी में तीन, प्रेमपुरी में दो, आत्मकुंज में तीन, एटूजेड कॉलोनी में चार मरीज मिले हैं। इनके अलावा अलमासपुर, इंद्रा कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, आर्यपुरी, शिवनगर, त्रिरुपति हाउस आदि स्थानों पर भी मरीज मिले है। जिले में अब तक 6584 मरीज कोरोना के मिल चुके है, जिनमें 6147 मरीजों ने कोरोना को मात दी है, जबकि अभी भी 350 एक्टिव केस है, जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

लापरवाही आपकी जिंदगी पर पड़ सकती है भारी
मुजफ्फरनगर। दीपावली पर्व के बाद कोरोना के सबसे अधिक मरीज शहर में मिल रहे है। इसके बावजूद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं, जो कि कोरोना के संक्रमण को लेकर गंभीर नहीं हैं। पहले त्योहारों को लेकर बाजारों में भीड़ रही। अब शादी विवाह की खरीदारी के चलते बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। रविवार को भी शहर के भगत सिंह रोड, शिव चौक, झांसी रानी चौक, रुड़की रोड, सदर बाजार में काफी भीड़ रही। ऐसे में लोग कोरोना से बचाव के नियमों का पालन नहीं कर रहे है। मास्क भी नहीं पहन रहे हैं तथा दो गज की दूरी भी खत्म कर दी है, जिससे शहर में ज्यादा मरीज मिल रहे है। यही लापरवाही किसी की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।
मरीजों को ले जाने का किया विरोध
खतौली। गांव मुबारिकपुर में शनिवार को आए कोरोना पॉजिटिव के परिजनों ने उन्हें ले जाने का विरोध किया। इसके बाद सभी को होम आइसोलेट किया गया। उनके संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की भी कोविड़-19 की जांच कराई गई।
विज्ञापन

गांव मुबारिकपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुछ ग्रामीणों की रेंडम जांच कराई थी, जिनमें से शनिवार को दस ग्रामीण कोरोना संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें ले जाने के लिए गांव में पहुंची, लेकिन मरीजों के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का विरोध करते हुए सभी मरीजों को होम आइसोलेट किए जाने की मांग की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस टीम को भी अवगत कराया। लेकिन बाद में बातचीत के बाद सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पाजिटिव आए मरीजों के कांट्रेक्ट हिस्ट्री निकाली। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर 52 ग्रामीणों के सैंपल लिए। वही जिन गलियों में कोरोना मरीजों के मकान है, उनको सैनिटाइज कराने का काम भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें