फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का धरना खत्म, तौल शुरू

विज्ञापन
पिलखनी में अलग क्रय केंद्र की मांग को लेकर धरना देते किसान - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
किसानों का धरना खत्म, तौल शुरू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। पिलखनी गांव में गन्ना क्रय केंद्र की मांग को लेकर भाकियू के नेतृत्व में दूसरे दिन धरना जारी रहा। धरनारत किसानों के बीच रोहाना गन्ना समिति के सचिव एसपी सिंह और थानाभवन शुगर मिल के गन्ना प्रबंधक सुरेंद्र कुमार किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने किसानों को कान्हाहेड़ी और पिलखनी के गांवों के लिए रोजाना 500 क्विंटल गन्ना आपूर्ति के लिए इंडेंट जारी करने का आश्वासन दिया। इसके धरना खत्म हो गया।
विज्ञापन

रविवार को पिलखनी मेें धरने पर भाकियू के सदर ब्लॉक अध्यक्ष विकास शर्मा के साथ किसानों और अधिकारियों की क्रय केंद्र की मांग को लेकर वार्ता हुई। पिलखनी के ग्रामीण कान्हाहेड़ी में संचालित थानाभवन बजाज मिल के केंद्र पर जाने में तौल की समस्या को लेकर अलग मांग कर रहे थे। लेकिन इस गांव का 50 हजार क्विंटल का रकबा होने से कारण अलग केंद्र नहीं दिया जा सकता है। दरअसल, ढाई लाख क्विंटल पर नया केंद्र देने की प्रावधान है। सचिव से किसानों को रोजाना नियमित रूप से (आज) सोमवार से रोजाना 500 क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी कराने का वादा किया। कहा कि इसमें पिलखनी के किसानों के आधा इंडेंट रहेगा। अफसरों के भरोसे के बाद किसानों से सोमवार को जिला मुख्यालय पर धरने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। पिलखनी में धरना भी समाप्त हो गया। बिट्टू राणा, विजेंद्र राणा, परमाल सिंह, अक्षय कुमार, गुलाब सिंह, मोकम सिंह, युवा ब्लॉक अध्यक्ष संजय त्यागी, पप्पू सिंह, राजेंद्र कश्यप, सरफराज त्यागी, बिल्लू त्यागी चौकड़ा, पवन त्यागी, नंदकिशोर शर्मा, साजिद राणा आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें