फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से महिला की मौत, 330 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से महिला की मौत, 330 संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना संक्रमित 330 नए मरीज मिले हैं, जबकि कोविड अस्पताल में भर्ती एक महिला की मृत्यु हो गई। अभी तक जिले में 234 मरीजों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को 393 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। जनपद में अभी भी 3612 मरीजों का उपचार चल रहा है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 29 हजार पार कर गया है।
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि गांधी कालोनी निवासी महिला को कोरोना पॉजिटिव मिलने पर बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। अभी तक 234 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सैंपलों की जांच रिपोर्ट और एंटीजन टेस्ट में 330 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से अधिकांश नागरिक मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। बुजुर्ग मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को होम आइसोलेट किया गया है। 393 मरीज ठीक हुए है। अभी भी जिले में 3612 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। अब देहात में केस पहले से कम मिल रहे हैं।
विज्ञापन

1820 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में शुक्रवार को 1820 लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन किया गया। इनमें 45 वर्ष से अधिक आयु के 1438 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 382 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। शनिवार को जिला चिकित्सालय, मखियाली, पुरकाजी, चरथावल और खतौली में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें