फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग और सख्ती बढ़ाई जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग और सख्ती बढ़ाई जाए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कोविड प्रबंधन, नियंत्रण एवं उससे संबंधित किए जा रहे कार्यों के संबंध में समीक्षा की। कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करते हुए निर्देश दिए कि अधिकारी निगरानी समितियों से लगातार संपर्क और संवाद बनाए रखें। कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग और सख्ती बढ़ाई जाए।
डीएम ने कहा कि ग्रामवासियों को मॉस्क का महत्व बताना होगा। गांव में बनाए गए कंटेनमेंट जोन की निगरनी बढ़ाई जाए। कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग और सख्ती को बढ़ाई जाए तथा कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन कराया जाए। व्यवस्थाओं में कमी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। निगरानी समितियां एक्टिव मोड़ में कार्य कर रही हैं। होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित मरीजों को कुशल क्षेम व उन्हें मेडिकल सुविधाएं, दवाइयों की किट का शत प्रतिशत वितरण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग 100 प्रतिशत होनी चाहिए बगैर टेस्टिंग के कोई भी न छूटे। पोस्ट कोविड वार्ड व कम्यूनिटी किचन संचालित किया जाए। महिलाओं व बच्चों के लिए डेडिकेटेड अस्पताल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। गंगा किनारे बैराज व अन्य क्षेत्रों में टीम द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जाए ताकि कोविड मरीजों के शव किसी भी दशा में नदी में न बहाया जा सके। मौके पर सीडीओ आलोक यादव, सीएमओ डॉ एमएस फौजदार, एडीएम वित्त आलोक कुमार, एडीएम प्रशासन अमित सिंह समेत सभी एसडीएम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें