फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: महिला की मौत, उपचार में लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डिवाइन हॉस्पिटल में भर्ती एक महिला की मंगलवार को मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर उपचार में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है।
शाहपुर निवासी फैमिदा को 11 सितंबर को रक्तचाप कम होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके पति गुलजार का कहना है कि चिकित्सकों ने अलग-अलग बीमारियां बताईं। उपचार के लिए पूरा पैसा भी दिया गया था। इसके बावजूद मंगलवार सुबह फैमिदा की मृत्यु हो गई। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय कुमार ने इस मामले पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी और आगे की कार्रवाई होगी।
-
किशोरी हालत बिगड़ी, हंगामे के बाद शुरू हुई जांच
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर बस स्टैंड के पास स्थित डिवाइन हॉस्पिटल में भर्ती एक 14 वर्षीय किशोर की हालत बिगड़ने पर उसके परिजनों ने हंगामा किया और दवा की ओवरडोज का आरोप लगाया। डिप्टी सीएमओ अजय कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिमलाना रोड निवासी सुब्हान को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह जन्मजात डायबिटिक है। उपचार के दौरान उसकी हालत गंभीर होने पर उसे वेंटीलेटर पर रखा गया। जांच के दौरान चिकित्सक द्वारा दिए जा रहे उपचार की फाइल तलब की गई है। अस्पताल संचालक को निर्देश दिया गया है कि रोगी को गुर्दा रोग विशेषज्ञ की निगरानी में भी रखा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें