फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: फोन पर तीन तलाक, विवाहिता से मारपीट के मामले में 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ककरौली। तीन दिन पहले ककरौली गांव में विवाहिता को फोन पर तीन तलाक देने, मारपीट कर घर से निकालने के मामले में पुलिस ने दस नामजद, चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। विवाहिता के पिता ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में मुजफ्फरनगर के एक निजी अस्पताल पर भ्रूण की लिंग पहचान बताए जाने का आरोप भी लगाया गया है।
विज्ञापन

थाना जानसठ क्षेत्र के पिमौड़ा गांव निवासी रईस ने तीन दिन पहले ककरौली थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी पुत्री की शादी करीब साढ़े चार साल पहले ककरौली निवासी शाहनवाज के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद महिला ने एक पुत्री को जन्म दिया। इससे उसके ससुराल वाले उसे यातनाएं देने लगे।
पीड़ित ने बताया कि जब उसकी पुत्री दोबारा गर्भवती हुई तो उसकी सास उसे मुजफ्फरनगर के एक हॉस्पिटल में ले गई। आरोप है कि वहां भ्रूण की लिंग जांच करके उसके ससुराल पक्ष को लड़की होना बताया गया। 25 अगस्त को दूसरी लड़की होने पर उसके पति व अन्य ससुराल वाले, चार अज्ञात लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार तीन दिन पहले उसकी पुत्री के साथ मारपीट करके उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। पति ने फोन पर तीन तलाक दिया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए भ्रूण की लिंग पहचान बताने वाले हॉस्पिटल के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।
जांच अधिकारी थाना प्रभारी दीपक चौधरी ने बताया कि महिला के पति शाहनवाज सहित दस नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें