फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव में हालत बिगड़ने पर महिला की मौत, हंगामा

विज्ञापन
खतौली के मोहल्ला इस्लामनगर में विवाहित की मौत को लेकर हंगामा करते मृतका के मायके वाले। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
प्रसव में हालत बिगड़ने पर महिला की मौत, हंगामा
विज्ञापन

खतौली। प्रसव के कुछ देर बाद ही नवजात की मौत हो गई, जबकि हालत बिगड़ने पर जच्चा (महिला) ने जिला अस्पताल ले जाने पर दम तोड़ दिया। मायके वालों ने पति और ससुरालियों पर मारपीट करके हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। दोनों पक्षों में नोंकझोंक भी हुई। घंटों तक शव नहीं उठाने नहीं दिया। बाद में समझौता होने पर शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया।
खतौली के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी आसिफ का निकाह तीन वर्ष पूर्व थाना शाहपुर के गांव तावली निवासी शाहीन के साथ हुआ था। शाहीन गर्भवती थी। बुधवार रात को घर पर ही प्रसव हुआ। जिसमें मृत शिशु पैदा हुआ। इसके बाद शाहीन की तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग रात में ही शाहीन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। महिला चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात को जिला अस्पताल में शाहीन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह शाहीन की मौत की जानकारी मिलने पर मायके वाले मोहल्ला इस्लामनगर में पहुंचे। जहां पर मायके वालों ने पति पर शाहीन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी पुुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। जांच की तो पता चला कि प्रसव के बाद शाहीन की मौत हुई। मायके वालों का आरोप था कि दो दिन पूर्व पति आसिफ ने शाहीन को पीटा था और उसी वजह से शाहीन की मौत हुई। इस पर मायके वालों और ससुराल वालों में नोंक झोंक हुई। पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत किया। मायके वालों ने घंटों तक शव को उठाने नहीं दिया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में मोहल्ले के जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। दोनों पक्ष ने कानूनी कार्रवाई तथा पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने लिखा पढ़ी करके कागजी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद मायके वालों और ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर शव को सुपुर्द -ए -खाक कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें