फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत, 81 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की मौत, 81 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण से एक महिला की मौत गई। अभी तक 250 नागरिकों की मृत्यु कोरोना संक्रमण से हो चुकी है। रविवार को 81 नए मरीज मिलने पर कोरोना केस का आंकड़ा 30 हजार पार कर गया है। रविवार को 372 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं, मगर अभी भी जनपद में एक्टिव केस 1165 है। इसी कारण जिले को फिलहाल दिन के कोरोना कर्फ्यू से छूट नहीं मिली है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार के अनुसार भोकरहेड़ी निवासी 62 साल की महिला को पॉजिटिव पाए जाने पर गंभीर अवस्था में बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में बने कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। जिले में अभी तक 250 नागरिकों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है। सीएमओ ने बताया कि रविवार को 81 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें शहरी क्षेत्र में 30 तथा देहात में 51 मरीज मिले हैं। देहात में बघरा ब्लॉक क्षेत्र में एक, बुढ़ाना में तीन, चरथावल में दो, जानसठ में 11, खतौली में आठ, मोरना में एक, पुरकाजी में छह, शाहपुर में तीन तथा शहर से सटे क्षेत्र में 16 मरीज मिले हैं। 81 मरीजों से 51 पुरुष और 30 महिलाएं शामिल हैं। सभी को होम आईसोलेट किया गया है। रविवार को रिकवरी अच्छी हुई, जिसमें 372 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब तक 30033 मरीज कोरोना के मिल चुके है। इनमें 28618 मरीज ठीक हो गए है। अभी भी जनपद में 1165 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें