टीकाकरण को दिलाई 1350 लोगों को ई-शपथ
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को सावधानी बरतने व कोविड़-19 का टीका लगवाने को लेकर नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों द्वारा आनलाइन टीकाकरण की डिजिटल ई-शपथ दिलाई जा रही है। जनपद में 1350 लोगों को ई-शपथ दिलाई जा चुकी है।
नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि कोविड विजेता डाट काम पर जाकर आनलाइन टीकाकरण की डिजिटल ई-शपथ दिलाई जाती है। जिसमें मोरना ब्लाक में प्रीति पाल, प्रियंका देवी, बघरा में प्रिया सैनी, लक्ष्मी देवी, चरथावल में विक्रांत कूकड़ा में पूजा, जानसठ में मोहित व निशु काकरान, खतौली में सचिन, पुरकाजी में आजाद व बुढ़ाना में राहुल समेत द्वारा 1350 लोगों को ई-शपथ दिलाई जा चुकी है। लेखा एवं कार्यक्रम सहायक हरि प्रकाश ने बताया कि ग्रामीणों से मास्क सही से पहने, हाथों को नियमित रूप से साबुन व पानी से धोये या सैनिटाजर का प्रयोग करें। आपस में दो गज की दूरी बनाए रखें, लक्षण दिखने पर तुरंत खुद को दूसरों से अलग रखें, लक्षण दिखने पर तुरंत कोविड़ जांच करवाएं समेत यह पांच व्यवहार टीकाकरण के बाद भी जारी रखने की अपील की जा रही है।