फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत, 184 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
जिला कारागार में बंदियों का कारोना का टीकाकरण करती स्वास्थकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
महिला की मौत, 184 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। मंगलवार को 184 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की यह संख्या सबसे अधिक है। जनपद में मृतकों की संख्या 123 तक पहुंच गई है, जबकि मरीजों का आंकड़ा दस हजार पार कर 10164 हो गया है। शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक मरीज मिल रहे हैं। इनमें से अधिकांश संपर्क में आने वाले मरीज हैं। एक्टिव मरीजों 1076 हो गए हैं।
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि मंगलवार को जिले में 184 नए मरीज मिले हैं, जबकि एक संक्रमित महिला की मौत हो गई है। साकेत कॉलोनी निवासी 79 वर्षीय महिला को कोरोना संक्रमित होने पर आठ अप्रैल को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां पर उपचार के दौरान मंगलवार की उसकी मौत हो गई। कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया गया। शहर में 110 और शहर से लगे क्षेत्र में 34 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

बघरा ब्लॉक में पांच, बुढ़ाना में तीन, चरथावल में नौ, जानसठ में दो, खतौली में 18, पुरकाजी में एक, शाहपुर में तीन मरीज मिले हैं। शहर में सबसे अधिक संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। गांधी कॉलोनी में दस, कृष्णपुरी में पांच, भरतिया कॉलोनी में आठ, कंबलवाला बाग में आठ, लद्दावाला में आठ, आर्यपुरी में तीन, ब्रहमपुरी में दो, पटेलनगर में चार, मालवीय चौक पर चार, सराफा बाजार में दो, प्रेमपुरी में दो मरीज मिले हैं। इनके अलावा भी शहर में 26 मोहल्लों में एक-एक मरीज मिला है। सीएमओ ने बताया कि 51 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके बावजूद एक्टिव मरीज बढ़ कर 1076 हो गए हैं। अब तक जनपद में 10164 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 8954 मरीज ठीक हो गए है। जिले में केस ज्यादा मिलने पर सैंपल भी बढ़ा दिए गए है। रैपिड एंटीजन टेस्ट ज्यादा किए जा रहे है।
4756 लोगों को टीका लगा
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में मंगलवार को 4756 लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन किया गया। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के 4050 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 706 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन

जेल में बंदियों का लगा टीका
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में निरुद्ध 45 वर्ष से अधिक आयु के 200 बंदियों को कोरोना से बचाव का टीका लगा है। इनमें 195 पुरुष बंदी तथा पांच महिला बंदी शामिल रहे। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि अभी तक 362 बंदियों का टीका लगाया जा चुका है। इस दौरान वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ चंद्रगुप्त, जेलर कमलेश सिंह, उप जेलर सुरेंद्र मोहन सिंह, आलोक त्रिवेदी, मेघा राजपूत, फार्मासिस्ट शैलेंद्र कुमार राही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें