फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचल कर महिला की मौत, बाइक चालक घायल

Wed, 08 Nov 2023 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी। रात में नेशनल हाईवे पर बस की साइड लगने पर बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिर गई और तभी पीछे से आई ट्रैक्टर ट्रॉली ने महिला को कुचल दिया जिससे महिला की मौत हो गई। बाइक चालक घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घायल बाइक चालक को उपचार के लिए भेजा है। चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सठेडी कट के पास बाइक सवार महिला को ट्रैक्टर ट्राॅली ने कुचल दिया। जिससे महिला पूनम वर्मा (36 वर्ष) पत्नी चांद बाबू निवासी आनंदपुरी शहर कोतवाली मुजफ्फरनगर की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि बाइक चला रहा विकास पुत्र सुरेश निवासी पटेल नगर नई मंडी कोतवाली मुजफ्फरनगर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चालक ट्रैक्टर ट्राॅली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है।



थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा ने बताया कि महिला जागरण कलाकार थी। देर शाम वह अपने कलाकार साथी के साथ बाइक पर दौराला में जागरण करने जा रही थी। रास्ते में एक बस ने उनकी बाइक में साइड मार दी। जिससे बाइक पर बैठी महिला संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क पर गिर गई तभी पीछे से आई ट्रैक्टर ट्राॅली ने सड़क पर गिरी महिला को कुचल दिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी हादसे के बारे में तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें