फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: फांसी पर लटककर महिला ने जान दी, पति के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ककरौली। थाना ककरौली क्षेत्र के गांव चौरावाला निवासी बॉबी (26) ने घरेलू कलह के चलते छत के पंखे में दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर जान दे दी। दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी। परिजन कमरे में लगी खिड़की तोड़कर अंदर पहुंचे।
विज्ञापन

महिला को बाहर निकालकर मोरना में एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस व बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र के गांव नवादा में मृतका के मायके वालों को सूचना दी। चौरावाला पहुंचे मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव गांव पहुंचा, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। मृतका का पति मोनी मजदूरी करता है। मृतका की मासूम बेटी डोली (3) व बेटा निहांस (1) व अन्य परिजन गमजदा है। मृतका के पति मोनी और अन्य आरोपियों पर दहेज हत्या अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें