मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में दहेज उत्पीड़न के मामले में ससुर को जेल भिजवाने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने वाली महिला ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर पुलिस के सामने ही आत्मदाह का प्रयास किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में दहेज उत्पीड़न के मामले में ससुर को जेल भिजवाने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने वाली महिला ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर पुलिस के सामने ही आत्मदाह का प्रयास किया। अपने परिचित युवक के उकसाने पर पुलिस टीम पर भी केरोसिन फेंका। पुलिस ने महिला व उसके सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मोहल्ला पछाला निवासी सुहेल की पत्नी इरम ने रामपुर मनिहारान निवासी अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामले में चार्जशीट लगाई है।
अब महिला काफी दिनों से ससुर पर गंभीर आरोप लगाकर पुलिस पर ससुर को जेल भेजने का दबाव बना रही है। कई दिन पहले उसने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। पुलिस की जांच पड़ताल में आया कि महिला को यह कदम उठाने के लिए शामली जनपद के थानाभवन का रहने वाला फरमान उकसा रहा है।
बुधवार को पुलिस को पता चला कि आरोपी युवक महिला के घर पर है। महिला ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़का है और वह कोई भी कदम उठा सकती है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो महिला ने अपने ऊपर व कमरे में भी केरोसिन डाल रखा था।
रोकने पर उसने पुलिस टीम पर भी केरोसिन फेंका और आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने उसे बचाया। मौके से महिला व आरोपी युवक को पकड़ लिया गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया गया। उनके खिलाफ बुढ़ाना महिला थाने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।