फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस टीम पर भी केरोसिन फेंका, साथी सहित गिरफ्तार

Thu, 04 Dec 2025 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में दहेज उत्पीड़न के मामले में ससुर को जेल भिजवाने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने वाली महिला ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर पुलिस के सामने ही आत्मदाह का प्रयास किया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में दहेज उत्पीड़न के मामले में ससुर को जेल भिजवाने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने वाली महिला ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर पुलिस के सामने ही आत्मदाह का प्रयास किया। अपने परिचित युवक के उकसाने पर पुलिस टीम पर भी केरोसिन फेंका। पुलिस ने महिला व उसके सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मोहल्ला पछाला निवासी सुहेल की पत्नी इरम ने रामपुर मनिहारान निवासी अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामले में चार्जशीट लगाई है।

यह भी पढ़ें: Meerut: थाईलैंड में नौकरी का झांसा देकर म्यांमार ले गए, 4 महीने बंधक बनाए रखा, आशीष को आर्मी ने छुड़ाया
विज्ञापन


अब महिला काफी दिनों से ससुर पर गंभीर आरोप लगाकर पुलिस पर ससुर को जेल भेजने का दबाव बना रही है। कई दिन पहले उसने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। पुलिस की जांच पड़ताल में आया कि महिला को यह कदम उठाने के लिए शामली जनपद के थानाभवन का रहने वाला फरमान उकसा रहा है।

बुधवार को पुलिस को पता चला कि आरोपी युवक महिला के घर पर है। महिला ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़का है और वह कोई भी कदम उठा सकती है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो महिला ने अपने ऊपर व कमरे में भी केरोसिन डाल रखा था।
विज्ञापन


रोकने पर उसने पुलिस टीम पर भी केरोसिन फेंका और आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने उसे बचाया। मौके से महिला व आरोपी युवक को पकड़ लिया गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया गया। उनके खिलाफ बुढ़ाना महिला थाने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें