फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी का पंप खराब होने को लेकर महिला के साथ मारपीट, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी का पंप वापस मांगने पर महिला के साथ मारपीट
विज्ञापन

देवबंद, 5 दिसंबर। चंदेना कोली गांव में पानी का पंप खराब होने पर तीन लोगों ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
चंदेना कोली निवासी प्रमिता ने तहरीर दी है कि शनिवार की सुबह करीब दस बजे वह पड़ोस के व्यक्ति के यहां अपना पानी का पंप लेने के लिए गई थी। पड़ोसी ने कहा कि पंप खराब हो गया है। प्रमिता का आरोप है कि वह ठीक कराकर देने की बात कहकर घर लौट आई। कुछ देर बाद वह व्यक्ति अपने बेटे व एक अन्य के साथ घर में घुस गया तथा गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी, जिसमें वह घायल हो गई। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से बुलाकर युवती को गायब करने का आरोप
देवबंद। चंदेना कोली गांव निवासी शीतल सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में गांव निवासी महिला पर आरोप लगाया कि शुक्रवार को वह बहन किरण को बुलाकर ले गई थी। लेकिन उसके बाद बहन नहीं लौटी। कि पूछताछ करने पर महिला ने और उसके परिवार के लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें