फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने देवर पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पीड़िता का पति मजदूरी करने के लिए बाहर रहते हैं तथा पीड़िता अपनी ससुराल में अकेली रहती है। महिला का आरोप है कि उसका देवर उस पर बुरी नजर रखता है। बुधवार की रात्रि के करीब 12 बजे उसका देवर दीवार कूदकर पीड़िता कमरे में घुस आया और जबरन तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा उसने धमकी देते हुए कहा कि किसी से भी बताया तो जान से मार दी जाएगी। पीड़िता ने जब अपने सास से बताया तो उसने भी मामले को दबाने के लिए दबाव बनाया और पति को भी थाने में नहीं जाने का दबाव बनाया। पीड़िता ने थाने में पहुंचकर अपने देवर के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें