खाली कुर्सियां गवाह, समय पर नहीं पहुंच रहे अफसर
मुजफ्फरनगर। समय पर दफ्तर पहुंचने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश अधिकारियों के लिए बेमायने साबित हो रहे हैं। विकास भवन के एक-दो कार्यालय को छोडकऱ अधिकतर में बृहस्पतिवार को अधिकारी गैर हाजिर थे। अधिकतर कर्मचारी कार्यों में व्यवस्त दिखे, लेकिन अधिकारी नजर नहीं आए। परियोजना निदेशक से लेकर डीपीआरओ, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी उपनिदेशक कृषि और बीएसए भी कार्यालय में समय पर नहीं पहुंचे। संवाद
कार्यालय : परियोजना निदेशक
समय: 10:16 बजे
विकास भवन में परियोजना निदेशक प्रमोद यादव नहीं मिले। अन्य कर्मचारी अपने पटल पर काम करते हुए नजर आए।
कार्यालय : मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
समय: 10:18 बजे
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी का कार्यालय तो खुला था, लेकिन यहां पर सीवीओ मौजूद नहीं थे।
कार्यालय: लघु सिंचाई
समय: 10:20 बजे
विकास भवन स्थित कार्यालय में कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन अधिकारी रजत रोहेला नहीं पहुंचे। कर्मचारियों ने जानकारी से इनकार किया।
कार्यालय : जिला कृषि अधिकारी
समय: 10:21 बजे
जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया अपने ऑफिस में मौजूद मिले। स्टाफ मौजूद था और कार्य करता नजर आया।
कार्यालय : जिला अर्थ संख्या अधिकारी
समय: 10:21 बजे
कार्यालय में कर्मचारी अपने काम में लगे थे, लेकिन अधिकारी अशोक कुमार नहीं मिले। कर्मचारियों ने बताया कि वह अवकाश पर हैं।
कार्यालय : नगरीय विकास अभिकरण (डूडा)
समय: 10:23 बजे
कार्यालय में कर्मचारी तो मिले, लेकिन परियोजना निदेशक संजीव सैनी इस समय तक कार्यालय में उपलब्ध नहीं थे।
कार्यालय: भूमि विकास जल संसाधन
समय: 10:25 बजे
कार्यालय के कर्मचारी अपने कार्यों में व्यस्त थे। लेकिन अधिकारी राजेलाल मौजूद नहीं थे।
कार्यालय: ग्रामीण अभियंत्रण सेवा
समय: 10:26 बजे
ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के कार्यालय में स्टाफ और अधिकारी मौजूद मिले। अधिशासी अभियंता अपने कार्यालय में कार्य कर रहे थे।
कार्यालय: अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी
समय: 10:27 बजे
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनूप कुमार कार्यालय में नहीं मिले और स्टाफ के सदस्य भी यहां कम ही मिले।
कार्यालय: जिला कार्यक्रम अधिकारी
समय: 10. 28 बजे
जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में स्टाफ और अधिकारी दोनो मौजूद मिले। कार्यक्रम अधिकारी राजेश विभागीय कार्य करते मिले।
कार्यालय: उप निदेशक कृषि
समय: 10.32 बजे
उप निदेशक कृषि मेरठ रोड स्थित अपने कार्यालय में नहीं मिले। उनका स्टाफ कार्यालय में मौजूद रहा।
कार्यालय: जिला गन्ना अधिकारी
समय: 10.45 बजे
जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी और उनका स्टाफ कार्यालय में मौजूद मिला।
कार्यालय: बेसिक शिक्षा
समय: 10.45 बजे
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम कार्यालय में नहीं मिले। उनका स्टाफ मौजूद मिला। बताया गया कि बीएसए इलाहाबाद सरकारी कार्य से गए हैं।
समय पर नहीं पहुंचने वालों से मांगेंगे जवाब
सीडीओ आलोक कुमार यादव ने कहा कि पॉलीटेक्निक में आयोजित कार्यक्रम में भी कुछ अधिकारी शामिल हुए हैं। कार्यालयों में बेवजह समय पर नहीं पहुंचने वालों से जवाब मांगा जाएगा। सभी अधिकारी समय पर पहुंचे और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें।
विकास भवन में सूना पडा परियोजना निदेशक का कार्यालय ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विकास भवन में सुबह कार्य करते जिला कृषि अधिकारी। निदेशक का कार्यालय ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विकास भवन में सूना पडा जिला पंचायत राज अधिकारी का कार्यालय ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विकास भवन में सूना पडा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी का कार्यालय।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सूना पडा साख्यिकी अधिकारी का कार्यालय ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विकास भवन में सूना पडा लघु सिचाई उपखण्ड का कार्यालय ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विकास भवन में सूना पडा जिला नगरीय विकास अभिकरण का कार्यालय ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विकास भवन में सूना पडा सहायक निदेशक मत्स्य का कार्यालय।।- फोटो : MUZAFFARNAGAR