फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में निधि शर्मा को पहला स्थान

विज्ञापन
एसडी कालेज में पोस्टर प्रतियोगिता के प्रतिभागीयों को सम्मानित करते प्राचार्य। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म कॉलेज में सेव प्लेनेट अर्थ विषय के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में निधि शर्मा को प्रथम, अंजली पाल को द्वितीय तथा चिंकी यादव व सानिया परवीन को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य सुधीर कुमार पुंडीर ने कहा कि पृथ्वी बचाओ आंदोलन के लिए एक बहुआयामी मुहिम चलानी होगी, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के छोटे से लेकर बड़े तक सभी प्रकार के प्रयास शामिल करने होंगे। सभी को जहां एक तरफ प्लास्टिक उत्पादों का बहिष्कार करना होगा वहीं दूसरी ओर हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाए और उसका संरक्षण करे। डॉ अशोक त्रिपाठी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रभावी उपायों के बारे में बताया। कार्यक्रम में संयोजिका डॉ शुचि, डॉ अलका बंसल, डॉ विजयलक्ष्मी, डॉ बीना अग्रवाल, डॉ सतीश त्यागी, डॉ अजय पाल सिंह, डॉ कामिनी सिंघल, डॉ बसंत कुमार, डॉ संगीता सिंघल, डॉ दानवीर सिंह, डॉ राजेश कुमार, डॉ निकेता, डॉ एसएन सिंह, डॉ विकास वर्मा, डॉ सविता, डॉ सरिता ढाका द्वारा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें