फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर हुई बारिश ने बिगाड़ी शहर की सूरत

विज्ञापन
शहर की जाट कालोनी के मुख्य मार्ग का हाल, जिससे नागरिक बरसात के चलते परेशान है। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
रात भर हुई बारिश ने बिगाड़ी शहर की सूरत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मौसम के मिजाज में एक बार फिर बदलाव आ गया है। बरसात और सर्द हवा से सर्दी बढ़ गई है। साथ ही जनजीवन भी अस्तव्यस्त हो गया है। सोमवार रात हुई बारिश से शहर की सूरत बिगड़ गई। सड़कों पर निर्माण कार्यों के चलते कीचड़ फैल गया तथा आवागमन में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक रुक-रुककर बारिश होती रही। दिन में भी बूंदाबांदी का असर रहा। नगर में कई स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहे हैं। रुड़की रोड पर ह्यूम पाइप डालने के साथ ही शिव चौक एवं भगत सिंह रोड पर भी नाला निर्माण के कार्य हो रहे हैं। इसके साथ ही शिव चौक से मीनाक्षी चौक तक डिवाइडर का निर्माण हो रहा है। निर्माण कार्यों के चलते खोदे गए गड्ढों में जलभराव हो गया तथा सड़कों पर कीचड़ फैल गया। जाट कॉलोनी और रामपुरम में सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। बारिश के चलते कीचड़ सड़क पर फैला रहा। इससे पैदल एवं वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही साकेत, घास मंडी रोड, रामपुरी, ब्रह्मपुरी की गलियों में जलभराव एवं कीचड़ से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

बारिश से ठंड में हुआ इजाफा
रात में हुई बारिश से ठंड में इजाफा हो गया है। सोमवार को दिन में ही बादल छा गए थे जबकि रात में बारिश हुई। बीते कई दिनों से मौसम थोड़ा नरम हो गया था, लेकिन बारिश से ठंड में बढ़ोतरी हो गई। जिले का अधिकतम तापमान 17.7 और न्यूनतम 10 डिग्री रहा, जबकि बारिश 7.2 मिमी रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद बारिश
बारिश से गेहूं की फसल को फायदा बताया जा रहा है। कृषि रक्षा अधिकारी पवन कुमार विश्वकर्मा का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए बारिश अच्छी है, लेकिन सरसों को फूल झड़ने से नुकसान हो सकता है। खेतों में कीचड़ हो जाने से गन्ने की कटाई का काम प्रभावित हो गया है। खेत सूखने तक किसान गन्ने की कटाई नहीं कर पाएंगे। उधर, बरसात होने से कोल्हू संचालन बंद हो गया है। गुड़ का उत्पादन भी प्रभावित हुआ है। नवीन मंडी में गुड़ की आवक फिर घट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें