शहर के लाला लाजपतराय चौक पर हुए कार्यक्रम में शामिल नागरिक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
धूमधाम से मनाई लाला लाजपत राय की जयंती
मुजफ्फरनगर। वैश्य अग्रवाल महासभा ने लाला लाजपत राय जयंती धूमधाम से मनाई। इस मौके पर गायत्री मंत्र पाठ कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मंगलवार को लाला लाजपत राय चौक पर आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वैश्य अग्रवाल महासभा के पदाधिकारियों ने भी लाला लाजपत राय को श्रद्धासुमन अर्पित किए। चेयरपर्सन ने उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। महासभा के अध्यक्ष सुनील सिंघल ने कहा कि लाला लाजपत राय के बलिदान ने अंग्रेजों की कब्र खोद दी थी तथा उनके बलिदान से प्रेरित होकर भारत के लोगों ने ऐसा आंदोलन चलाया कि अंग्रेज भारत में टिक नहीं सके। महामंत्री नवनीत कुच्छल ने कहा कि लाला लाजपत राय का संपूर्ण जीवन हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत है। इस अवसर पर संरक्षक विजय गुप्ता, राजीव बंसल, राकेश तायल, समीर मित्तल, गोपाल मित्तल, आयुष मित्तल, सुनील तायल, शशिकांत मित्तल आदि मौजूद रहे। उधर, प्रगति सेवा समिति गांधी कॉलोनी की ओर से सोमनाथ भाटिया ने लाला लाजपत राय के जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने एक प्रेसनोट जारी कर कहा कि साइमन कमीशन का लाला जी के नेेतृत्व में विरोध किया गया तो ब्रिटिश हुकूमत ने उन पर लाठियां बरसाईं। उन्होंने अपना जीवन देश की आजादी में न्योछावर कर दिया। उन्होंने युगों-युगों तक पंजाब केसरी के नाम से स्मरण किया जाएगा।