फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को होगा मतदान

Mon, 12 Oct 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पंचायत चुनाव में दूसरे चरण का प्रचार रविवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया। अंतिम दिन प्रत्याशियों ने ढोल नगाड़े के साथ जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मंगलवार 13 अक्तूबर को मतदान होगा। सोमवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। उधर, प्रशासन ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मोरना, जानसठ और खतौली ब्लॉक क्षेत्र में चुनाव होगा। इन ब्लॉकों के 5 लाख 16 हजार 435 वोटर मंगलवार को वोट डालेंगे। इस चरण में जिला पंचायत के 14 सदस्यों और तीनों ब्लॉकों के 373 बीडीसी सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। प्रशासन की ओर से मतदान कराने के लिए 355 मतदान केंद्र और 858 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन


मतदान केंद्रों पर भारी मात्रा में सुरक्षा बल तैनात किया गया। तीनों ब्लॉक क्षेत्र को सात जोन और 50 सेक्टरों में बांटा गया है। सोमवार को पुलिस पार्टी और पोलिंग पार्टी रवाना होंगी। प्रचार के अंतिम दिन रविवार को प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन किया। प्रचार खत्म होने पर प्रत्याशी जोड़ तोड़ की रणनीति में जुटे हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें