फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसौली तहसील बनने का करेंगे विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसौली तहसील बनाने का करेंगे विरोध
विज्ञापन

चरथावल।। भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि क्षेत्र के गांवों को अलग कर सिसौली को तहसील नहीं बनने दिया जाएगा। मंच से 25 नवंबर को चरथावल को तहसील बनाने की मांग को लेकर मुजफ्फरनगर के शांतिनगर में स्थित राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप के आवास पर लोगों द्वारा घेराव करने का एलान किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्लॉक परिसर में भाकिसं की पंचायत में ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री ने मानक के विपरीत कोई भी तहसील नहीं बनाने का भरोसा बुढ़ाना के अधिवक्ताओं को दिया है। उन्होंने कहा कि चरथावल और बघरा ब्लॉक के गांवों को अलग कर सिसौली तहसील बनाना किसी हालत में मंजूर नहीं है। वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार को नई तहसील बनाना है, तो चरथावल को बनाया जाए। इस संबंध में 25 नवंबर को विधानसभा क्षेत्र के लोग राज्यमंत्री विजय कश्यप के आवास पर पहुंचकर चरथावल को तहसील बनाने की मांग करेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक सोम ने कहा कि सरकार द्वारा बिना दाम घोषित किए मिलों का चलवा दिया। किसानों को मिल मालिक बकाया भुगतान नहीं कर रहे। सरकार की इस मुद्दे पर चुप्पी किसानों के साथ नाइंसाफी है। बिजली विभाग बकाए के वसूली मिलों पर बकाया होने तक बंद कर दे। कुशलपाल सिंह, राजबीर त्यागी पावटी, अनुज कुमार, सुभाष एडवोकेट, अशोक राठी एडवोकेट, अंकित राणा, सुभाष सिंह, तेजपाल सिंह, चंदरूप सिंह, अजय कुमार कुटेसरा, डॉक्टर संजय राणा दूधली आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता फारुख और संचालन विक्रम सिंह सोम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें