फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं करेंगे अपराध, थाने में दिया शपथ पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अब नहीं करेंगे अपराध, थाने में दिया शपथ पत्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। गोकशी की अलग-अलग घटनाओं में जेल जा चुके कई आरोपियों ने थाने पहुंचकर पुलिस से कहा कि उनके द्वारा पूर्व में की गई घटनाओं का उन्हें पश्चाताप है। अब वे भविष्य में कभी इस तरह की गलती नहीं करेंगे, उन्हें माफ कर दिया जाए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार, सब इंस्पेक्टर चंद्रपाल सिंह, नरेशचंद शर्मा ने बताया कि एक अभियान के तहत तीन दिन पूर्व थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ी निवासी कय्यूम, शाहनजर, जितेंद्र द्वारा और शुक्रवार को गादला गांव निवासी तजीम, सोनू पुत्र तूफेल, अभिमन्यु व शनिवार को तिस्सा निवासी नदीम, गयूर, आशू, यूसुफ, भूरा ने थाने पहुंचकर अपने द्वारा किए जा चुके अपराध का पश्चाताप करते हुए थाने पर शपथ पत्र दिया। पुलिस को विश्वास दिलाया कि भविष्य में किसी प्रकार का अपराध नहीं करेंगे। पुलिस ने सभी को थाने से वापस भेजते हुए हिदायत दी है कि यदि वे किसी अपराध में संलिप्त होते हैं तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें