फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं करेंगे अतिक्रमण

Wed, 30 Mar 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
action - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खतौली। एसडीएम ने बुढ़ाना रोड पर मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों और कारखाने वालों का सामान जब्त कर जुर्माना वसूला गया। जिससे घबराए दुकानदार एसडीएम से बोले मैडम सिर्फ इस बार माफ कर दो, आगे से अतिक्रमण नहीं करेंगे।
विज्ञापन


सुबह एसडीएम प्रियंका निरंजन पुलिस बल और नगरपालिका के कर्मचारियों को साथ लेकर बुढ़ाना रोड पर अतिक्रमण हटवाने पहुंचीं। एसडीएम के निर्देश पर नगरपालिका कर्मचारियों ने सड़क पर रखे दुकानदारों और कारखानों वालों का सामान ट्रैक्टर ट्राली भरना शुरू कर दिया। सामान भरते देखकर अन्य दुकानदारों में खलबली मच गई और सामान को खुद अंदर करने लगे। इसके बावजूद भी नगरपालिका कर्मचारियों ने कई दुकानदारों का सामान ट्रैक्टर ट्राली में भर लिया। कई दुकानदारों से पांच-पांच हजार रुपये नगरपालिका कर्मचारियों ने वसूला।

अतिक्रमण हटवाने को लेकर बुढ़ाना रोड पर दुकानदारों में खलबली मची रही। एसडीएम दुकानदारों व कारखाने वालों को चेताया कि अगद दोबारा से अतिक्रमण किया तो, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें