फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू भानू का डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन

Wed, 30 Mar 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन भानू ने डीएम ऑफिस पर धरना देकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हिंदू मुस्लिम एकता को तोड़ने की बात करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन भी दिया। 
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को दिए ज्ञापन में कहा गया कि कुछ लोग गलत बयानबाजी कर समाज को बांटना चाहते हैं। समाज को तोड़ने की बात करने वालों पर देशद्रोह में मुकदमा होना चहिए। जब तक सरकार विजय माल्या से कर्ज की वसूली न कर ले, तब तक किसानों से भी कर्ज की वसूली न हो।

किसानों को डीजल पर सब्सिडी दी जाए। ओलावृष्टि एवं प्राकृतिक आपदा से हुए फसलों के नुकसान के लिए किसानों को लागत के अनुसार मुआवजा दिया जाए। सिंचाई के लिए पानी टेल तक जाना चाहिए। जिलाध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री को इन सब मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
विज्ञापन


जानसठ ब्लाक अध्यक्ष सुहेल खान, योगेंद्र राठी, पश्चिमी यूपी प्रभारी विक्रांत चौधरी, प्रीति चौधरी, चांदबली बालियान, बिल्लू तोमर, रामसिंह गौतम, एहसान त्यागी, विनय भारद्वाज, जमीर अहमद, राजीव धीमान, फिरोज खान, विशाल तोमर, श्याम सिंह, अबरार, विशाल तोमर, विपुल त्यागी, अजीम फरीदी, बोबी सैनी, बबलू ठाकुर, कुलदीप गिरी, दुष्यंत पाल, असर खान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें