फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदियों की हर हरकत पर रहेगी नजर    

Mon, 19 Dec 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरा। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
बंदियों की हर कारगुजारी पर निगाह रखने के लिए अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी है। बैरकों, अहातों और कारागार में हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। जेल के भीतर की हर गतिविधि को जेल अधीक्षक अपने कार्यालय में लगी एलसीडी पर 24 घंटे देख सकेंगे।       
विज्ञापन

जेल के भीतर बंदियों पर कड़ी निगाह रखे जाने की तैयारी की जा रही है। प्रत्येक बैरक को सीसीटीवी कैमरे की जद में लाया जाएगा। जिला कारागार में पहले से ही 12 कैमरे लगे हुए हैं। ये कैमरे प्रमुख जगहों पर ही लगे हुए हैं, जिसके चलते बंदियों पर निगाह रख पाना मुश्किल रहता है। जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने बंदियों पर निगाह रखनेे के लिए 52 सीसीटीवी कैमरे मंगाने के लिए शासन को खत लिखा है। जेल की 26 बैरकों के भीतर और बाहर अहातों में इन कैमरों को लगाया जाएगा।   शौचालयों के आसपास निगाह रखने के लिए वहां भी कैमरे फिट किए जाएंगे। कैमरे लगने से जेल के हर कोने और बंदियों की गतिविधियों पर नजर रखना आसान हो जाएगा। सभी कैमरों को जेल अधीक्षक के कार्यालय में लगी एलसीडी से कनेक्ट किया जाएगा। कार्यालय में 24 घंटे जेल के हर कोने पर निगाह रखी जा सकेगी। इसके अलावा वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम को भी सीसीटीवी कैमरों से जोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें