फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क व वर्दी के ड्यूटी करनी पड़ेगी भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना मास्क व वर्दी के ड्यूटी करनी पड़ेगी भारी
विज्ञापन

खतौली। रोडवेज डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज बशीर ने कहा है कि जो भी चालक व परिचालक बिना मास्क व वर्दी के ड्यूटी करते पाए जाएंगे, उन्हें दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कि इस बारे में मुख्यालय से आदेश प्राप्त हुए हैं। सर्वप्रथम पकड़े जाने पर बिना वर्दी के 100 रुपये का अर्थदंड लगाया जाएगा, दूसरी बार पकड़े जाने पर 200 का अर्थदंड लगाया जाएगा तथा तीसरी बार पकड़े जाने पर 300 रुपए का अर्थदंड लगाया जाएगा। इसके बावजूद भी कोई भी बिना वर्दी के पकड़ा जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संविदा कर्मी है तो संविदा समाप्त की जाएगी और यदि नियमित है तो उसे निलंबित किया जाएगा। यही कार्रवाई कोविड-19 के प्रभाव को देखते हुए बिना मास्क के पाए जाने पर भी की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि चेकिंग विभाग भी इस संबंध में ध्यान रखे कि कोई भी चालक व परिचालक बिना वर्दी या मास्क के पाया जाता है, तो उसके खिलाफ विभाग को सूचित करें, ताकि कड़ी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें