फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर गरीब को राशन और एक हजार देंगे: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
हर गरीब को राशन और एक हजार रुपये देंगे : डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि बैंकों में भीड़ को देखते हुए मोबाईल एटीएम वैन के माध्यम से गांवों में लोगों तक कैश पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गरीब को राशन दिया जाएगा और एक हजार रुपये की आर्थिक मदद भी देंगे। उन्होंने जनता से आरोग्य सेतु एप से जुड़ने की अपील की।
जिला पंचायत सभागार में पत्रकारों से वार्ता में डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि प्रयास है कि जिले का कोई भी गरीब परिवार राशन और एक हजार की आर्थिक मदद से वंचित न रहे। दिहाड़ी मजदूर एक हजार की आर्थिक मदद के लिए पंचायत सचिव और निकाय के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आधार कार्ड और एकाउंट नंबर जरूरी है। जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है उन्हें भी चिह्नित कर राशन दिया जा रहा है। डीएम ने कहा कि मोहल्लों में ओपीडी करने वाले चिकित्सकों को भी ट्रेंड किया जाएगा, जिससे कोरोना मरीजों को चिह्नित करने में सहयोग मिल सके। गांव में में एएनएम को भी अभियान से जोडे़ंगे।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि फल, सब्जी, राशन, पेट्रोल, रसोई गैस आदि की सप्लाई के लिए जारी पास निरंतर चलेंगे। जिन लोगों के व्यक्तिगत आधार पर पास जारी किए गए थे उनके निरस्त किए जा रहे हैं। एडीएम वित्त आलोक कुमार ने बताया कि 254 परिवारों को प्रोविजन स्टोर से होम डिलीवरी की गई, 132 की डोर स्टेप डिलीवरी हुई। 10226 लोगों के नए राशन कार्ड बनाए गए हैं। 47.54 प्रतिशत कार्ड धारकों को राशन दिया जा चुका है। 30465 दिहाड़ी मजदूरों को एक हजार के हिसाब से आर्थिक मदद दी है। सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि अभी 241 सैंपल टेस्ट हुए हैं, जिनमें पांच पॉजिटिव, अन्य नेगेटिव मिले हैं। 164 अभी भी प्रतीक्षारत हैं।
विज्ञापन

---
पिज्जा की होम डिलीवरी पर यू टर्न
जिला प्रशासन ने पिज्जा की होम डिलीवरी पर यू टर्न कर दिया है। एडीएम प्रशासन ने बताया कि अभी तक दुकानदारों और होम डिलीवरी करने वालों की सूची उनके पास नहीं है। यह सूची आने के बाद ही उनकी जांच होगी, तभी प्रक्रिया शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें