भोपा। गांव किशनपुर में ग्रामीण पर जंगली जानवर बिज्जू ने हमला कर दिया। किसान ने दौड़कर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने बिज्जू को पकड़ने की मांग वन विभाग से की।
थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी शादाब ने बताया कि उनके मकान के पीछे खेत में बीते कई दिनों से एक जंगली जानवर व उसके बच्चे दिखाई दे रहे थे। रात में वह जंगली जानवर घर में घुस आया, जिसे देख घर मौजूद महिलाएं डर गईं। जानवर ने भगाने गए उसके पिता जर्जीस पर हमला कर दिया। किसी प्रकार जर्जीस ने अपनी जान बचाई। जानवर बराबर में स्थित पेड़ पर चढ़ गया। जानवर को बिज्जू बताया गया। बिज्जू व उसके बच्चे रात में तेज़ आवाज करते हैं, जिससे ग्रामीण भयभीत हैं। शादाब ने बताया की सोमवार को मोहल्ले के बच्चे खेल रहे थे। बिज्जू व उसके बच्चों को देख उन्होंने शोर मचा दिया। मंगलवार को ग्रामीणों ने बिज्जू को पकड़वाने की मांग वन विभाग से की। डिप्टी रेंजर नंद किशोर ने बताया कि मौके पर टीम भेजी गई थी लेकिन बिज्जू अभी पकड़ा नहीं जा सका है। उसे पकड़ने के प्रयास किया जा रहे हैं।