फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सैनिक पति की देशभक्ति के बारे में पत्नी ने लिखी पुस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अतंवाड़ा निवासी शिवि ने अपने स्वर्गवासी पति व अपने नाम को जोड़कर एक पुस्तक लिखी है। इस पुस्तक को उसने एसएसपी को भेंट की।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि अंतवाड़ा निवासी शिवि उनसे मिलीं और अपना परिचय सैनिक की पत्नी के रूप में दिया। बताया कि उसके पति स्व. आशीष स्वामी भारतीय सेना में सेवारत थे। विवाह के केवल 5 माह बाद ही सड़क दुर्घटना में पति का असामयिक निधन हो गया।
उन्होंने एक पुस्तक लिखी है, जिसमें उसने अपने जीवन, अपने पति आशीष स्वामी से हुई मुलाकात, उनके आपसी रिश्ते, संघर्ष और शहादत के बाद के भावनात्मक सफर को शब्दों में पिरोते हुए एक पुस्तक लिखी है, जिसका नाम “आशिवी” रखा है। यह नाम शिवी ने अपने तथा अपने पति आशीष के नाम को जोड़ कर रखा है। शिवी ने पुस्तक की एक प्रति एसएसपी को भेंट की। एसएसपी ने पुस्तक की 10 प्रतियां क्रय कीं और धनराशि का भुगतान किया। यह पुस्तकें पुलिस लाइन स्थित लाइब्रेरी में रखी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवि ने बताया कि पति उसके साथ केवल बीस दिन रहे थे। उनकी तैनाती जम्मू में थी। उनकी शुक्रताल क्षेत्र में हादसे में मौत हो गई थी। पुस्तक में पति पत्नी की ढाई साल के समय मेंं बारे में लिखा है। वह चाहती है उनके पति की देश भक्ति के बारे में सभी लोग जानें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें