फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बालाजी मंदिर से लेकर नुमाइश कैंप तक हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका की ओर से शहर मेंं अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया है। मंगलवार को बालाजी मंदिर से लेकर शिव चौक और वहां से लेकर नुमाइश कैंप तक तक अतिक्रमण हटवाया गया। दुकानों के सामने सामान रख अतिक्रमण करने वालों पर पालिका की ओर से 6500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन

शहर में बढ़ती वाहनों की संख्या के कारण मुख्य मार्गों पर दिन भर जाम की स्थिति रहती है। शिव चौक से भगत सिंह रोड और रानी झांसी होते हुए बालाजी चौक तक दिन भर हजारों वाहनों का आवागमन रहता है, लेकिन सड़क के दोनों ओर स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण के कारण सड़क काफी संकरी हो जाती है। पालिका की ओर से रानी झांसी चौक और आसपास के इलाके को नो वेंडिंग जोन घोषित किया हुआ है। सोमवार को शिव चौक और भगत सिंह रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था।
कर निर्धारण अधिकारी पारुल यादव ने बताया कि मंगलवार को बालाजी चौक से लेकर शिव चौक और वहां से लेकर नुमाइश कैंप तक अभियान चलाया गया। बताया कि इस दौरान रेहड़ा-ठेले आदि खड़ी कर अतिक्रमण करने वालों को हटवाया गया जबकि दुकानों के आगे अतिक्रमण कर सामान बेंचने वालों पर कार्रवाई की गई। अतिक्रमण करने वाले कुछ दुकानदारों का सामान भी जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें