फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां गईं नौ हजार विधवा महिलाएं

Tue, 08 Sep 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आश्चर्यजनक किंतु सत्य है कि जिले से एक साल में नौ हजार से अधिक विधवाएं गायब हो गई हैं। यह बात कोई और नहीं प्रोबेशन विभाग का रिकार्ड बता रहा है।
विज्ञापन


यह विधवा महिलाएं कहां गुम हो गईं, इनके पते पर इन्हें ढूंढना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। एक साल से गायब इन महिलाओं को ढूंढने का प्रशासन ने कोई प्रयास नहीं किया है।

वर्ष 2014 में मुजफ्फरनगर और शामली जिले में 24 हजार 343 विधवा महिलाओं को पेंशन दी जा रही थी। शासन के आदेश पर पेंशन ऑनलाइन हुई तो 9274 विधवाएं अचानक गायब हो गईं। वर्ष 2015 में दोनों जिलों में मात्र 5069 विधवाएं रह गईं। सरकारी रिकार्ड से इतनी बड़ी संख्या में विधवाएं गायब हो गईं, किसी ने जांच की कोशिश भी नहीं की।
विज्ञापन


 नौ हजार से अधिक विधवाओं का गायब होना एक बड़ा प्रश्न है। जिन विधवाओं के नाम पेंशन जा रही थी, यह कौन थीं और कहां गायब हो गईं। सवाल यह है कि इसकी जांच न तो निदेशालय स्तर से की गई और न ही निदेशालय ने इसे गंभीरता से लिया और न ही जिला प्रशासन ने कोई दिलचस्पी दिखाई।

 जिला प्रशासन के सामने इन नौ हजार से अधिक विधवाओं को ढूंढना किसी चुनौती से कम नहीं है। बड़ी बात यह है कि प्रोबेशन घोटाले का राज भी इन गायब विधवाओं से ही जुड़ा है। गायब विधवाओं की जांच हो तो घोटाला भी सामने आ जाएगा। शासन के लिए भी यह एक गंभीर मुद्दा है। जांच अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह का कहना है कि यह भी जांच का मुख्य बिंदू है। इसे भी जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें