मंसूरपुर। गांव दूधाहेड़ी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार पर आयोजित दो दिवसीय दंगल का समापन हो गया। जिसमें पुरुष और महिला पहलवानों की कुश्ती र्हुइं।
पुरुषों की कुश्ती में स्प्रिंग डेल्स अखाड़े और महिलाओं की कुश्ती में पचेंडा अखाड़े का दबदबा रहा। विजेता पहलवानों को नगद राशि व शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
गांव दूधाहेड़ी में दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी जागन राठी ने फीता काटकर किया। दंगल में अंतर्राष्ट्रीय पहलवान दिव्या सैन और मेरठ की पहलवान रेशु नागर की कुश्ती बराबर की हुई। पचेंडा अखाडे़ की महिला पहलवानों में महिमा ने रीता मलीरा व मीनाक्षी ने मोनिका को हराया।
इसी अखाडे़ की बुलबुल की कुश्ती शिवानी मेरठ व रिचा की कुश्ती आरत दिल्ली के साथ बराबर रही। स्प्रिंग डेल्स अखाड़े मंसूरपुर के रिजवान ने विजय पहलवान को हराया। अंकुर व कपिल दोघट, मोंटी व रवि सलावा की कुश्ती बराबरी छूटी।
विजेता पहलवानों को भाजपा नेता नीरज बालियान, संजीव राठी, कोच गजेंद्र, कोच प्रदीप, आयोजक जयविंद्र फौजी, सुखलाल, रोहित, सुनील राठी, रतन सिंह, टीटू राठी, चंद्र सोंटा, संजय राठी, पप्पू राठी, निर्दोष, लाखन राठी ने पुरस्कृत किया।