शुक्तिर्थ गंगा खादर में जमीन से अवैध कब्जा हटाने का विरोध करते ग्रामीण। व खड़ी फसलों पर चलता ट्र?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मोरना। शुकताल खादर में प्रशासन द्वारा वन विभाग की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के दौरान गन्ना, गेहूं, सरसों व सब्जी की फसलों को तहस नहस कर दिया गया। मौके पर पहुंची बिहारगढ़
निवासी महिला पूनम बौद्ध, धर्म सुधा ने बताया कि उनके खेत गांव डूंगरपुर में है। उनकी जमीन लगान की है, फिर क्यों उनकी फसलें उजाड़ दी गई है। वह खेती-बाड़ी, मजदूरी कर गुजर-बसर करते हैं। फसलें खराब हो जाने से अब परिवार की गुजर-बसर कैसे होगी। हमने जो कर्ज लिया है, वह कैसे अदा होगा। ग्रामीण सुमन , ममता , संतोष , अंबाला, रिशिपाल, रेखा , गोपाल, सचिन ,बबलू, सुभाष ,गोपाल ,सोनू ,अजय, राजकुमार ,अर्जुन ,नीतू ने बताया कि उन्होंने भूमि को ठेके पर लिया हुआ है। प्रशासन द्वारा बिना कोई नोटिस दिए फसलों को उजाड़ दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गंगा खादर में बड़े बड़े भू-माफिया हजारों बीघा भूमि पर कब्जा किए हुए है। सरकार उन पर कार्यवाही क्यों नहीं करती। केवल गरीबों की ही फसलों को बर्बाद किया जा रहा है।
शुक्तिर्थ गंगा खादर में खड़ी फसलों पर चलता ट्रेक्टर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR