फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सिटी मजिस्ट्रेट ने खरीदी बीयर तो खुल गई ओवर रेटिंग की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
-मॉडल शॉप पर ओवर रेटिंग, सिटी मजिस्ट्रेट से बीयर खरीदने पर वसूले पचास रुपये ज्यादा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। भोपा रोड मॉडल शॉप में बीयर पर दस रुपये ओवर रेटिंग लेने का मामला पकड़ा गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने खुद जाकर बीयर खरीदी। सेल्समैन ने पांच बीयर की कैन पर पचास रुपये ज्यादा वसूल लिए। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने सीओ नई मंडी व आबकारी निरीक्षक को बुलाकर कार्रवाई की। सेल्समैन को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नई मडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है।
सोमवार रात डीएम उमेश मिश्रा से भोपा रोड मॉडल शॉप पर शराब पर दस रुपये ओवर रेटिंग की शिकायत की गई थी। तब डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को कार्रवाई के आदेश दिए थे। सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और अपनी गाड़ी को दूर खड़ी कर खुद बीयर की कैन खरीदने के लिए मॉडल शॉप पर पहुंच गए। उन्होंने पांच-पांच सौ रुपये के दो नोट सेल्समैन को दिए और पांच कैन बीयर देने को कहा। सेल्समेन ने डेढ़ सौ रुपये वापस करने के साथ ही पांच केन बीयर दी। सेल्समेन ने साढ़े आठ सौ रुपये वसूल लिए, जबकि बीयर की कैन 160 के हिसाब से 800 रुपये की थी। दस रुपये ओवर रेटिंग के हिसाब से पचास रुपये सेल्समेन ने ज्यादा वसूल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने सीओ नई मंडी रुपाली राव व आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार को बुलाकर दुकान को बंद करा दिया। सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार ने जनपद अलीगढ़ के गांव आजादपुर निवासी सेल्समैन दुर्गेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ मंडी रुपाली राय ने बताया कि आरोपी सेल्समेन को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें