मुजफ्फरनगर, भोपा। क्षेत्र के गांव मलपुरा की पहचान आज उसकी बहू और बेटियों की बदौलत है। शिक्षा के दम पर मुकाम हासिल कर गांव ही नहीं जिले का नाम रोशन किया है। एडीजी पुलिस से लेकर डॉक्टर इंजीनियर बन कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दे रही हैं।
गांव मलपुरा एक छोटी सी आबादी का गांव है। जिसकी जनसंख्या 2500 से 3000 तक है और त्यागी जाति का बाहुल्य गांव में। मलपुरा की बहुत बेटियों की शोहरत की बात करें तो मलपुरा की बेटी आईपीएस अर्चना त्यागी महाराष्ट्र में एडीजी पुलिस के पद पर तैनात हैं, उनकी पहली पोस्टिंग महाराष्ट्र के बेहद संवेदनशील माने जाने वाले कराड इलाके में बतौर एसपी हुई थी। इसके बाद में निरंतर तरक्की की राह पर बढ़ती गई। उत्कृष्ट कार्य के चलते उन्हें कई बड़े अवॉर्ड भी मिले हैं, साथ ही आईपीएस अर्चना त्यागी के जीवन पर फिल्में भी बनी है। जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा है और उनसे एक सीख भी मिली है। अर्चना त्यागी की दो छोटी बहने अंजू माला लखनऊ में एक बड़ी डॉक्टर है और दूसरी छोटी बहन मनीषा हैदराबाद साइंटिस्ट है।
इसी के साथ अनुज त्यागी की पत्नी रितिका त्यागी भी उत्तर प्रदेश उच्च न्यायिक सेवा 2018 बैच में चयनित हुई। वर्तमान में वह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर बुलंदशहर में तैनात है। ऋषि राज त्यागी की पत्नी नवज्योति भी बुलंदशहर में जज के पद पर हैं। गांव की बेटी साधना पंडित पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं और वह कई महिला थानों की थानाध्यक्ष रह चुकी है।
गांव की ही दो सगी बहन अर्चना व अल्पना भी इंजीनियर हैं। हरी भूषण त्यागी की बेटी अन्नू दिल्ली में इंजीनियर है। ज्ञानेंद्र त्यागी की दो बेटियां शैली दिल्ली में वैज्ञानिक है तो दूसरी बेटी निशी चीफ इंजीनियर है।
हमें बेटियों और बहुओं पर नाज
गांव के बुजुर्ग व जिम्मेदार लोगो यशवीर त्यागी, श्रवण त्यागी, महेश त्यागी, प्रदीप त्यागी, ताराचंद, संजय सिंह, मास्टर गोवर्धन रमन त्यागी,राहुल त्यागी का कहना है कि उन्हें गांव की बेटी और बहू पर बहुत गर्व है।
नव ज्योति, न्यायाधीश- फोटो : MUZAFFARNAGAR
रितिका त्यागी, न्यायाधीश- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मनीषा त्यागी, वैज्ञानिक- फोटो : MUZAFFARNAGAR