फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार कौंसिल में मजबूत करनी होगी पश्चिम की आवाज : गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मेरठ के अधिवक्ता पंकज गुप्ता ने कचहरी में पहुंचकर अधिवक्ताओं से उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के चुनाव को लेकर बैठक की। पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधित्व को मजबूत करने के लिए मंथन किया।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर बार-बार मुद्दा उठता है लेकिन कौंसिल में ताकत कमजोर होने के कारण वह आवाज अनसुनी की जाती है। चुनाव में अधिवक्ताओं को पश्चिम उत्तर प्रदेश की ताकत को मजबूत करने का काम करना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि ऐसे सदस्यों को कौंसिल में भेजा जाए जो पश्चिम उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं के हकों की लड़ाई लड़ सकें और उनकी आवाज बन सके। इस मौके पर शकील अहमद, शिव कुमार, शौराज सिंह मलिक, गोपाल माहेश्वरी, प्रदीप कुमार सिंघल, विनायक राठी, कुलदीप नारायण सिंह, पुष्पेंद्र सिंह चौधरी, अंजू गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें