फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस की टंकी फटने से वेल्डर की मौत 

Fri, 23 Dec 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंबा विहार क्षेत्र में गैस वेल्डिंग करते समय अचानक टंकी फटने से वेल्डर की मौत हो गई। टंकी फटने के धमाके से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अंबा विहार निवासी 50 वर्षीय गालिब पुत्र निसार वेल्डिंग का कार्य करता था। घर के पास ही जामियानगर में उसकी दुकान है। शुक्रवार शाम दुकान पर बैठा हुआ वेल्डिंग कर रहा था। तभी अचानक गैस की टंकी में प्रेशर बनने के कारण वह धमाके के साथ फट गई।

टंकी का ढक्कन गालिब की गर्दन पर लगा और उसका सिर धड़ से अलग हो गया। उसका सिर कई सौ फुट दूर एक खाली पड़े प्लाट में जाकर गिरा। कुछ देर बाद लोगों को हादसे की जानकारी हुई तो मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। गालिब की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस व सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी पाकर एडीएम प्रशासन मनोज कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। सपा नेता गौरव स्वरुप और बसपा नेता राकेश शर्मा ने भी मौके पर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें