फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: घटतौली का आरोप लगाकर तोल लिपिकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
-बजाज चीनी मिल भैसाना के बाह्य गन्ना क्रय केन्द्र के तौल लिपिकों ने किया हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
बुढ़ाना। बजाज चीनी मिल भैसाना के बाह्य गन्ना क्रय केन्द्र के तौल लिपिकों ने चीनी मिल अधिकारी पर घटतौली कराने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। संगठन अध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि लिपिकों के वेतन से पैसे काटे जा रहे हैं। लिपिकों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया।
बजाज चीनी मिल भैसाना के बाह्य गन्ना क्रय केन्द्र के अधिकतर तौल लिपिक चीनी मिल भैसाना के उपाध्यक्ष केपी सिंह की कार्यशैली से नाराज हैं। तौल लिपिकों का कहना है कि गन्ना क्रय केन्द्र से धर्मकांटे पर गन्ना तुलवाकर चीनी मिल में भेजा जाता है। आरोप है कि रिकवरी बढ़ाने के लिए उनके गन्ने में घटतौली करवाई जाती है। घटतौली के पैसे उनके वेतन से काट लिए जाते हैं।
विज्ञापन

घटतौली से नाराज बाह्य गन्ना क्रय केन्द्र के सभी तौल लिपिक कार्य का बहिष्कार कर दूसरे दिन भी धरने पर रहे। सोमवार को सभी तौल लिपिक सुबह करीब 11 बजे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन परिसर में एकत्र हुए। यहां उपाध्यक्ष के खिलाफ जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। सभी तौल लिपिक करीब 1 बजे चीनी मिल भैसाना पहुंचे और मिल परिसर में धरने पर बैठ गए। इसी दौरान गन्ना प्रबंधक शिवकुमार त्यागी उनके बीच पहुंचे। तौल लिपिकों की समस्याएं सुनीं। साथ ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। गन्ना प्रबंधक के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। धरना प्रदर्शन में विनीत कुमार, दीपक राठी, शक्ति सिंह, देवेंद्र कुमार, मनीष मलिक, संदीप मलिक, विपिन कुमार, अनिल कुमार व राजीव मौजूद रहे। गन्ना प्रबंधक शिव कुमार त्यागी ने बताया कि तौल लिपिकों ने कुछ शंका जताई थी, वह दूर कर दी गई है। सभी धर्मकांटों का तौल सही नहीं होता। सभी तौल लिपिक अब संतुष्ट हो गए हैं।
विज्ञापन

-
कम रिकवरी पर बढ़ रहा हंगामा

बुढ़ाना।
किनौनी मिल के उपाध्यक्ष केपी सिंह को चीनी मिल बुढ़ाना का अतिरिक्त चार्ज दिया गया। भाकियू नेता अनुज बालियान, संजीव पंवार, तैमूर अली राणा, मुकेश मलिक, मोनू मलिक व पूर्व प्रधान थाम सिंह ने कहा कि घटतौली किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों ने उपाध्यक्ष केपी सिंह का स्थानांतरण करवाने की मांग की। स्थानांतरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें