साप्ताहिक बंदी के दौरान बंद रहा शिव चौक का बाजार।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मंगलवार को बाजार में रही साप्ताहिक बंदी
मुजफ्फरनगर। रविवार का संपूर्ण लॉकडाउन का निर्णय वापस लेने के बाद मंगलवार को साप्ताहिक छुट्टी के चलते बाजार बंद रहे। जिला प्रशासन ने पुरानी व्यवस्था को बहाल कर दिया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि चाय और मिठाई की दुकानें खुलेगी या नहीं।
जिला प्रशासन के रविवार के संपूर्ण लॉकडाउन के निर्णय को वापस लेने के बाद मंगलवार को पुरानी व्यवस़्था को बहाल कर दिया गया है। सुबह के समय जब दुकानदार दुकान खोलने के लिए अपनी दुकानों पर पहुंचे तो पुलिस ने साप्ताहिक बंदी की बात कहकर दुकानें बंद करा दी। पुलिस ने यह भी कहा कि अब मंगलवार के दिन ही बाजार बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने आम दुकानों के लिए तो फरमान जारी कर दिया, लेकिन चाय और मिठाई की दुकानों को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। अब से पहले साप्ताहिक बंदी के दिन चाय और मिठाई की दुकानें खुलती रही हैं। इस बार कुछ स्थानों पर तो पुलिस ने चाय और मिठाई की दुकानों को खुली छूट दे दी और कुछ को जबरन बंद करा दिया। दुकानदारों को कहना था कि उन्हें स्पष्ट किया जाए तो वह मंगलवार के दिन आएंगे ही नहीं।