फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी वाले परिवारों ने किया प्रदर्शन  

Fri, 18 Nov 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शादी के कार्ड लेकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जानसठ में नोटबंदी का असर शादी समारोह पर भर भी पड़ रहा है। शादी के लिए ग्रामीणों ने बैंकों से पैसा न मिलने पर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर पैसा निकलवाने की मांग की। एसडीएम ने शुक्रवार को सभी बैंकों से बात कर शादी वाले परिवारों को पैसा दिलवाने का आश्वासन दिया।       
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बैंकों के बाहर सुबह से ही लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। ग्राहक अपने हाथों में राशन कार्ड लिए पैसा लेने को लाइनों में लगे रहे। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक एवं अन्य बैंकों में शादी वाले ग्राहकों को पैसा न देने पर ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पर जाकर प्रदर्शन किया। गांव जटवाड़ा निवासी वाजिद अली ने बताया कि उसके पुत्र जुल्फिकार की शादी 22 नवंबर और गांव टंढेड़ा के सोमवीर ने बताया कि उसकी शादी 25 नवंबर को है।

इसके अलावा भी कई अन्य ग्रामीणों ने कार्ड देकर एसडीएम से पैसा दिलवाने की मांग की। एसडीएम उमेशचंद मिश्र ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कर क्षेत्र के सभी बैंकों से बात कर शादी वाले परिवारों को शुक्रवार को पैसा दिलवाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान शेरअली, नावेद, सोमवीर, वाजिद अली, अफसाना, मुकेश, फरमान, दिलशाद, सलमा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें