फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल की शादी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी युगल की शादी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर से सटे गांव निवासी नवविवाहिता शादी के दस दिन बाद ही दूसरे वर्ग के प्रेमी संग फरार हो गई। उसके परिजनों ने दूसरे वर्ग के दो युवकों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रेमी युगल के मंदिर में शादी किए जाने के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के शहर से सटे गांव निवासी युवती की दस फरवरी को ही शादी हुई थी। पांच दिन पूर्व वह मायके में रहने के लिए आई थी। शुक्रवार सुबह नवविवाहिता गांव के ही दूसरे वर्ग के प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिजनों ने प्रेमी के साथ ही उसके साथ ही एक अन्य आरोपी को नामजद करते हुए नवविवाहिता के अपहरण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई ।पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि शनिवार को सोशल मीडिया पर कुछ फोटो वायरल हो गए। उक्त फोटो में नवविवाहिता व उसका प्रेमी एक मंदिर में मौजूद हैं। दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाने के साथ ही युवक द्वारा नवविवाहिता को मंगल-सूत्र पहनाने व उसकी मांग भरने के हैं। युवक के माथे पर तिलक भी लगा हुआ है। क्षेत्र में चर्चा है कि युवक ने अपना धर्म परिवर्तन कर नवविवाहिता के साथ मंदिर में शादी कर ली है। उधर, इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि दोनों के कुछ फोटो वायरल हुए हैं, जिनकी जांच कराई जा रही है। नवविवाहिता की बरामदगी के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें