फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते मौसम में बिगड़ रही सेहत

विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में नगी मरीजों की भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बदलते मौसम में बिगड़ रही सेहत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बदलता मौसम का मिजाज बीमारियों को न्योता दे रहा है। बीते कई दिनों से दिन और रात के तापमान में काफी अंतर चलता रहा। इसके बाद बारिश हुई तो अधिकतम तापमान में दस डिग्री तक गिरावट हो गई। बदलते मौसम में बुखार, खांसी-जुकाम और एलर्जी के मरीज बढ़ने लगे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में मरीजों की जबर्दस्त भीड़ रही। सामान्य दिनों के मुकाबले करीब 500 रजिस्ट्रेशन ज्यादा हुए।
मौसम बदलने के साथ ही लोग बीमारियों की चपेट में तेजी के साथ आ रहे हैं। दिन में गर्मी और रात में ठंडक बढ़ जाने से कई तरह की परेशानियां बढ़ जाती हैं। ऐसे मौसम में जरा सी लापरवाही जुकाम, बुखार एवं एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में फिजिशियन कक्ष के बाहर मरीजों की भारी भीड़ रही। खालापार की नसीमा, रामपुरी की सविता सहित योगेंद्र पाल, शमशाद, अंजुम आदि बुखार की चपेट में मिले। नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर खड़े ज्यादातर लोग गले में खराश से पीड़ित मिले। दवा खिड़की भी सुबह से ही मरीजों की जबर्दस्त भीड़ रही। सामान्य दिनों में 1200 से 1500 मरीज आते थे, लेकिन शनिवार को करीब 2000 पंजीकरण हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारियों से बचाव को बरतें सावधानी
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा बताते हैं कि मौसम में बदलाव से वायरल इंफेक्शन का खतरा रहता है। बुुखार, गले में खराश होना आम बात है। इंफेक्शन से बचने के लिए ठंडा पानी न पिएं, आइसक्रीम या बेमौसम के फल न खाएं। ऐसे मौसम में केवल मौसमी चीजों का ही सेवन करना उचित रहता है। गुनगुने पानी का सेवन करें। साथ ही सुबह-सुबह गर्म पानी में नमक डालकर गरारे करने से गले की खराश से राहत मिलती है। आसपास सफाई रखें।
इन बातों पर दें ध्यान
- रोजाना नहाएं और कपड़े धूप में सुखाएं।
- बाथरूम और टॉयलेट को अच्छी तरह साफ रखें।
- खांसते और छींकते समय मुंह पर रूमाल रखें।
- भोजन से पहले हाथ अच्छी तरह साबुन से धोएं।
- दिन में गर्म कपड़े उतारें नहीं, मौसम एकदम बदल रहा है।
- आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक आदि ठंडी चीजों के सेवन से बचें।
बीते दिनों का तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
17 फरवरी 24.4 6.4
18 फरवरी 25.0 7.8
19 फरवरी 25.2 6.70
20 फरवरी 26.2 12.3
21 फरवरी 15.4 12.6
22 फरवरी 23.9 11.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें