फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक हुआ मान्य, दूल्हे को देना पड़ा शादी का पूरा खर्च

Mon, 20 Mar 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हवालात में बंद दूल्हा और उसका पिता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोरना के गांव ढांसरी में रविवार को बारात को बंधक बनाने और दूल्हे द्वारा सलामी की रस्म के दौरान दुल्हन को तलाक देने के मामले में देर रात तक पंचायत चली। दूल्हा पक्ष से शादी का सामान और खर्च लेकर तलाक को मान्य करार दिया गया। पुलिस ने समझौता होने पर दूल्हे और उसके पिता को थाने से छोड़ दिया।
विज्ञापन


थाना ककरौली क्षेत्र के गांव ढांसरी निवासी मुस्लिम परिवार में एक बारात रविवार को थाना भोपा क्षेत्र के गांव बेलड़ा से आई थी। निकाह के उपरांत दूल्हे की सलामी की रस्म के दौरान किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। ग्रामीणों के मुताबिक दूल्हा बने युवक ने मौके पर ही दुल्हन को तीन बार तलाक कह दिया था। जिसको लेकर घरातियों और ग्रामीणों ने दूल्हे समेत बारात को बंधक बना लिया था। 

रविवार को रात भर इस मामले को लेकर गांव ढ़ासरी में पंचायत चली। मामला प्रकाश में आने पर थाना ककरौली पुलिस ने दूल्हे सहित उसके पिता को हिरासत में ले लिया था। थाने में दूल्हे ने जबरदस्ती तलाक दिलवाने का आरोप दुल्हन पक्ष पर लगाया।
विज्ञापन


सोमवार को थाना ककरौली पहुंचे दोनों पक्षों से जिम्मेदार लोगों ने पुलिस को बताया कि दूल्हे पक्ष से शादी का खर्च और दान दहेज का सामान वापस लेकर दोनों परिवारों में समझौता करा दिया गया है। साथ ही तलाक को भी मान लिया गया है। थाना ककरौली प्रभारी आनंद मिश्रा ने बताया कि यह अलग प्रकार का मामला था। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। कोई पक्ष कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता है। इसलिए दूल्हे और उसके पिता को भी छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें