फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजवाहे की पटरी तीसरी बार टूटी, फसलें जलमग्न

Mon, 20 Mar 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
रजवाहे की पटरी टूटने के बाद खेतों में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रतनपुरी क्षेत्र के गांव सठेड़ी में एक बार फिर से रजवाहे की पटरी के टूटने से दो गांवों के दर्जनों किसानों की गेहूं और ईख की फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने सिंचाई विभाग के प्रति भारी रोष व्याप्त है। गांव सठेड़ी रजवाहे की पटरी रविवार रात टूट गई। पटरी के टूटने से गांव सठेड़ी और गांव बड़सू दोनों गांवों के किसानों रामकिशन, राधेलाल, भवानी, सतपाल, सतीश कुमार, धर्मपाल, सौराज, राजकुमार, बालकिशन, प्रमोद कुमार, सुरेश सिंह, रामपाल, बुद्ध सिंह आदि किसानों की गेहूं और ईख की फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन


जिससे किसानों को लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानों का कहना है कि 16, 17 फरवरी को भी रजवाहा की पटरी टूटने से लाखों रुपयों का नुकसान हुआ था। इस रजवाहे की पटरी बार-बार टूट जाती है। सिंचाई विभाग के कर्मचारी पटरी की मरम्मत करके चले जाते हैं। लेकिन उसका पुख्ता इंतजाम नहीं करते हैं। ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार ने टूटी पटरी के संबंध में सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया है। किसानों ने पानी से हुई बर्बाद फसलों का मुआवजा दिलाए जाने की मांग उच्चाधिकारियों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें