फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादगी से संपन्न हुआ शादी समारोह

विज्ञापन
शाहपुर के गांव कसेरवा में एक विवाह समारोह में मास्क लगाए दूल्हा व दुल्हन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सादगी से संपन्न हुआ शादी समारोह
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, शाहपुर। क्षेत्र के गांव कसेरवा में कोविड-19 के चलते मंगलवार को शादी-समारोह बेहद सादगी के साथ और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए संपन्न हुआ।
शामली के गांव गोहरपुर निवासी मुकेश कुमार के बेटे सूरज की शादी मंगलवार को शाहपुर के गांव कसेरवा निवासी रामनिवास की बेटी पिंकी के साथ हुई। मुकेश कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते विवाह बड़ी सादगी से किया गया। बरात में मात्र 11 लोग आए और वधू पक्ष के भी मात्र 21 लोग सम्मिलित रहे। शादी में दूल्हा-दुल्हन के साथ ही परिजन व अन्य लोग भी पूरे समय चेहरे पर मास्क लगाए रहे और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन किया गया। शादी में न तो बैंडबाजा बजवाया गया और न ही किसी तरह का ओर कोई दिखावा किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शादी की रस्में निभाकर दुल्हन को विदाई दी गई।
विज्ञापन

निधि और अरुण बने जीवन साथी
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला गऊशाला निवासी ओम सिंह तोमर एडवोकेट की बेटी निधि तोमर की शादी अरुण कुमार के साथ वैदिक रीति रिवाज से सादगी में हुई। कोरोना से बचाव को पूरे नियमों का पालन किया गया।
विज्ञापन

योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य, अंकुर मान, आचार्य अश्वनी आर्य, जिला बार संघ महासचिव प्रदीप मलिक, प्रेम सिंह राणा, सुभाष तोमर, छवि रानी, नीरज तोमर, सुधीर बालियान, उदयवीर सिंह तोमर, यज्ञदत्त आर्य, बिजेंद्र सिंह बालियान आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें