नगर के भगत सिंह रोड पर ट्रिपल राईडिग करते युवक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मास्क के फेर में हेलमेट को भूले लोग
मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के साये में लोग ट्रैफिक नियमों को भुला बैठे हैं। मास्क लगाने की अनिवार्यता के चलते वाहन चालक पूरी तरह नियमों को बिसराकर धड़ल्ले से वाहन दौड़ा रहे हैं।
यातायात विभाग ने गत 21 से 28 जून तक यातायात सप्ताह का आयोजन किया था। इसमें विभिन्न माध्यमों से वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया था। यातायात सप्ताह बीतने के बाद भी वाहन चालकों के हालात जस के तस हैं। मंगलवार को अमर उजाला की टीम ने शहर की सड़कों पर वाहन चालकों का जायजा लिया तो यातायात नियमों से लोगों की बेपरवाही साफ नजर आई। दुपहिया वाहन चला रहे अधिकांश लोग मास्क तो लगाते नजर आए, लेकिन यातायात नियमों से पूरी तरह बेपरवाह दिखेे। न तो कोई भी दुपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाए हुए था और न ही यातायात नियमों का पालन करता नजर आया। गलत दिशा में वाहन चलाना और ट्रिपल राइडिंग भी शहर की सड़कों पर नजर आए। मामले में टीएसआई वीर अभिमन्यु सिंह का कहना है कि दुपहिया वाहन चालकों को लगातार प्रेरित किया जा रहा है कि वे कोविड-19 के साथ ही यातायात के नियमों का भी पूरी तरह से पालन करें। जल्द ही नियमों का पालन कराने को लेकर शहर क्षेत्र में अभियान चलाया जाएगा।
सरकुलर रोड पर यातायात के नियमों से बेपरवाह वाहन सवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
यातायात के नियमों से लापरवाह बाईक सवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR